राजनीति

भिलाई में पीलिया का कहर: ‘आप’ ने बताया प्रशासन प्रायोजित ‘नरसंहार’, महापौर और स्वास्थ्य प्रभारी से मांगा इस्तीफा

Spread the love

भिलाई। शहर के सेक्टर-7 और श्रमिक बस्तियों में पैर पसारते पीलिया के प्रकोप ने राजनीतिक गलियारे में उबाल ला दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस स्थिति को नगर निगम प्रशासन की घोर विफलता बताते हुए इसे ‘प्रायोजित नरसंहार’ करार दिया है। पार्टी ने नैतिकता के आधार पर महापौर और स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे मामले की ED और CBI जांच कराने की बात कही है।

​मासूमों की जान पर बन आई, प्रशासन मौन

​आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह और डॉ. एस.के. अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-7 की सड़क संख्या 37 और 38 के लगभग 145 क्वार्टर पीलिया की चपेट में हैं। भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से संक्रमित हैं, जो शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। वैशाली नगर में एक मासूम की मौत और खुर्सीपार में फैले संक्रमण ने निगम के ‘स्वस्थ भिलाई’ के दावों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं।

​”कमीशन के काम में सीमा नहीं, जनहित में अधिकार क्षेत्र का बहाना”

​जसप्रीत सिंह ने निगम प्रशासन के ‘बीएसपी क्षेत्र’ वाले तर्क पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा:

  • ​”जब करोड़ों के गार्डन बनाने हों या कमीशन वाले पेवर ब्लॉक लगाने हों, तब निगम को अधिकार क्षेत्र की याद नहीं आती।”
  • ​”यदि बीएसपी क्षेत्र में निगम का हस्तक्षेप नहीं है, तो वहां चुनाव का ढोंग क्यों किया जाता है और पार्षदों को जनता के टैक्स से वेतन क्यों दिया जा रहा है?”

​पार्टी का आरोप है कि जनता आज भी 50 साल पुरानी और गटर के बीच से गुजर रही जर्जर पाइपलाइनों का ‘जहरीला पानी’ पीने को मजबूर है, जबकि सफाई का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

​आम आदमी पार्टी की मुख्य मांगें:

  1. इस्तीफा: विफलताओं की जिम्मेदारी लेते हुए महापौर और एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू तुरंत पद छोड़ें।
  2. उच्च स्तरीय जांच: पिछले 4 वर्षों में सफाई और स्वास्थ्य बजट में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ED और CBI से हो।
  3. वेतन पर रोक: यदि निगम मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ है, तो संबंधित क्षेत्र के पार्षदों का वेतन रोका जाए और वहां चुनाव बंद हों।
editor

Recent Posts

खौफनाक: शक में प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या

​पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना ​दुर्ग…

7 hours ago

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 नए स्थाई जज, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

​बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…

8 hours ago

भीषण गर्मी का कहर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

​ रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…

2 days ago

रायपुर: फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, पायनियर मार्केटिंग का गोदाम जलकर खाक

​लाखों के नुकसान की आशंका, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू​रायपुर |…

2 days ago

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का चाबुक: 3 साल की फीस रिपोर्ट तलब, नियम तोड़ने वालों पर होगी FIR

​प्रदेश में 2000 फर्जी CBSE स्कूलों और 1784 स्कूलों में महंगी किताबों की जबरन बिक्री…

2 days ago

साय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% की छूट, छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने उच्चस्तरीय कमेटी गठित

​रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में…

3 days ago