दुर्ग/भिलाई

भिलाई में पीलिया का प्रकोप: सेक्टर-7 बना हॉटस्पॉट, मरीजों की संख्या 24 के पार; सांसद विजय बघेल पहुंचे ग्राउंड जीरो पर

Spread the love

भिलाई: औद्योगिक शहर भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में पीलिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में 9 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 24 के पार पहुँच चुका है।

पीड़ितों का जाना हाल
हालात की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल स्वयं प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकले। उन्होंने लगभग 2 घंटे तक सेक्टर-7 के गलियों और घरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सघन सर्वे शुरू
पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट पर है। प्रभावित इलाकों के कुल 104 घरों का सघन सर्वे किया गया है।
संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विभाग ने क्षेत्र में ‘हेल्थ अलर्ट’ जारी कर दिया है और घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं।

मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने टाउनशिप (BSP) और नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें।
उन्होंने कहा कि “पीलिया फैलने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद मरीजों को शासन की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।

editor

Recent Posts

महासमुंद: केले की खेप के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 4.5 करोड़ का गांजा, बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​ महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…

5 minutes ago

रायपुर : 15 मिनट में पूरी हुई जीवनरक्षक दौड़, एम्स से बालाजी तक ग्रीन कॉरिडोर

रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…

17 minutes ago

खौफनाक: शक में प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या

​पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना ​दुर्ग…

9 hours ago

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 नए स्थाई जज, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

​बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…

9 hours ago

भीषण गर्मी का कहर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

​ रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…

2 days ago

रायपुर: फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, पायनियर मार्केटिंग का गोदाम जलकर खाक

​लाखों के नुकसान की आशंका, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू​रायपुर |…

2 days ago