
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
सुंदरराज पी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और अपनी प्रशासनिक दक्षता तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुंदरराज पी अब राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से NIA को उनके लंबे प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव का लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि सुंदरराज पी छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा तथा नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।