मुंगेली(बम्हनी )। वनांचल के ग्राम बम्हनी में मंगलवार को क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का परिवार एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र में संचालित जनस्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
तेंदुलकर परिवार ने मुख्य रूप से जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और फुलवारी केंद्र का दौरा किया। टीम ने वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, बच्चों के पोषण आहार और स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
ग्राम सरपंच राजकुमार ध्रुवे और ग्रामीण मनीराम ने बताया कि गनियारी जनस्वास्थ्य समिति द्वारा वनांचल के दूरस्थ गांवों में लंबे समय से निःशुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन्हीं लोक-कल्याणकारी कार्यों की प्रगति और जमीनी हकीकत को देखने के लिए तेंदुलकर परिवार यहां पहुंचा था।
दौरे के दौरान अंजलि तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उन्हें नियमित रूप से मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया। निरीक्षण के बाद चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी साझा किए।
संक्षेप में:
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन भिलाई। भिलाई इस्पात…
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…