
युवाओं और किसानों को मिलेगी पोल्ट्री फार्मिंग की आधुनिक तकनीकों की जानकारी, केवल 30 सीटों के लिए होगा ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश।
दुर्ग/अंजोरा। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में आगामी 19 से 21 मई 2026 तक “वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन” विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्ववित्तीय योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और किसानों को ब्रायलर पालन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. पाल और आयोजक डॉ. ओ.पी. दीनानी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ब्रायलर पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे प्रशिक्षणार्थी व्यावसायिक स्तर पर सफल ब्रायलर उत्पादन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।
सीमित हैं सीटें, 30 प्रतिभागियों को ही मिलेगा मौका
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटें सीमित रखी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार “प्रथम आओ, प्रथम पाओ” के आधार पर केवल पहले 30 प्रतिभागियों का ही पंजीयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें आवास सुविधा के साथ शुल्क 3600 रुपये और बिना आवास के 3000 रुपये तय किया गया है।
यहाँ करें संपर्क और पंजीयन
इच्छुक प्रतिभागी अपना निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय के आईडीबीआई (IDBI) बैंक खाते में जमा कर सकते हैं।
खाता क्रमांक: 1368104000008693
IFSC कोड: IBKL0001368
खाता धारक का नाम: CGKV Dean College of Veterinary Science & A.H.
शुल्क जमा करने के पश्चात् भुगतान की पावती (रसीद) व्हाट्सएप नंबर 6395784673 पर भेजना अनिवार्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि बैंक में शुल्क जमा करने से पूर्व प्रतिभागी इसी व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सीटों की उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।
प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6395784673 या ईमेल dr_dinani@rediffmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।