देव प्रबोधिनी एकादशी पर चित्रकूट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों दीपों से जगमगाए घाट

Spread the love
देव प्रबोधिनी एकादशी पर चित्रकूट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों दीपों से जगमगाए घाट



चित्रकूट। देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे। रामघाट, भरतघाट सहित मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में दीपदान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा कामदगिरि की परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। देव प्रबोधिनी एकादशी को चित्रकूट में देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान घाटों पर एक साथ हजारों दीपक प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरी धर्मनगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी।


शाम होते ही मंदाकिनी के घाटों पर दीपों की अनुपम छटा दिखाई दी। वहीं, आतिशबाजी से आसमान भी रोशन हो उठा। भक्ति, आस्था और उत्सव के इस संगम ने चित्रकूट को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *