प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Spread the love
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। देशभर में पेट्रोल-डीजल की संभावित किल्लत की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेशवासियों से किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और ईंधन के संग्रहण से बचने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच, सहयोग और जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *