गरियाबंद में हीरा तस्करी का खुलासा, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love
गरियाबंद में हीरा तस्करी का खुलासा, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद/गरियाबंद जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में बेशकीमती हीरों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 9 नग बहुमूल्य हीरे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मैनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने सीकासार मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9 नग कीमती हीरे बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी हीरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हीरे कहां से लाए गए थे और इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनिज तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *