
दुर्ग । सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुबेटी के जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदानए दुर्ग अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता गौरव शर्मा ने अपनी सुपुत्री कु. संस्कृति शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कसारिडीह स्थित साईं मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग प्रदान किया।
शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। आयोजन में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की।
अधिवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि अपनी पुत्री के जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़कर मनाने का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान शिविर में संजय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश साहू, संजय चंद्राकर, अनामिका गुहा, सावित्री गुप्ता, दसोदा सिक्का सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने गौरव शर्मा एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।