भारती विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावास दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

Spread the love
भारती विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावास दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

पोस्टर प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

​दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के एनसीसी प्रकोष्ठ और 1 छत्तीसगढ़ आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी (अंजोरा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत ‘विश्व पर्यावास दिवस’ गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छ परिवेश और सतत जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रस्तुति एवं भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


​कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. एन. तिवारी के संस्थागत सहयोग और कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि एनसीसी प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आस्था चतुर्वेदी ने इसका कुशल समन्वय किया।


​आयोजन के दौरान एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक पोस्टर प्रस्तुतियों के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित प्राकृतिक आवास के महत्व को रेखांकित किया। इसके पश्चात परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कैडेटों ने विद्यार्थियों व कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थलों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।


​इस जागरूकता अभियान में एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *