सुकमा में IED विस्फोट, CRPF के 4 जवान घायल

Spread the love
सुकमा में IED विस्फोट, CRPF के 4 जवान घायल

भेज्जी थाना क्षेत्र के एल्लामड़गु कैंप के पास रूटीन विनष्टीकरण के दौरान हुआ हादसा, घायलों का कोंटा अस्पताल में उपचार जारी

सुकमा। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में एल्लामड़गु कैंप के पास आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 50वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार एल्लामड़गु कैंप के पास एमिशन टेक्नीशियन टीम द्वारा आईईडी के रूटीन विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सुकमा पुलिस अधीक्षक ने घटना में चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।


बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में दबे आईईडी और अन्य विस्फोटकों की तलाश कर उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। एल्लामड़गु कैंप के पास हुई यह घटना इसी अभियान के दौरान सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *