दुर्ग ब्रेकिंग – पानी विवाद में खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 8 गंभीर

Spread the love
दुर्ग ब्रेकिंग – पानी विवाद में खूनी संघर्ष, डंडे-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला, 8 गंभीर

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दांडेसरा में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मारपीट में घायल 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही जेवरा पुलिस और चौकी की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *