ब्रेकिंग: रायपुर – कर्मचारियों को मिलेगी 12 दिन की ‘विपश्यना’ लीव

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अब प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी मानसिक तनाव से निपटने के लिए विपश्यना ध्यान शिविर में हिस्सा ले सकेंगे, जिसके लिए उन्हें 12 दिनों की विशेष छुट्टी दी जाएगी।

​सरकार का मानना है कि भागदौड़ भरी सेवा और काम के दबाव के बीच इस तरह के ध्यान शिविरों से कर्मचारियों की कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अवकाश केवल अधिकृत विपश्यना केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ही मान्य होगा।p

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *