साझा विधायक ईश्वर साहू के जीवन की सत्य घटना पर आधारित फिल्म को मिल रहा जनता का भरपूर आशीर्वाद
दुर्ग। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक और संवेदनशील और सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘द बिरनपुर फाइल्स (ईश्वर सत्य है)’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सोमवार को दुर्ग के अप्सरा टॉकीज में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची, जहाँ दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला। आलम यह था कि फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं और जनता इस भावुक कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रही है।
सत्य घटना ने झकझोरा दर्शकों का दिल
यह फिल्म साझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के जीवन में घटी उस हृदयविदारक सत्य घटना पर आधारित है, जब उनके सुपुत्र भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। फिल्म में न्याय की लड़ाई और एक पिता के संघर्ष को जीवंत रूप में दिखाया गया है, जिसे देखकर सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
टीम ने जनता के साथ बैठकर देखी फिल्म
सोमवार को फिल्म की पूरी टीम ने अप्सरा टॉकीज पहुंचकर जनता का अभिवादन किया। कलाकारों ने न केवल दर्शकों से मुलाकात की, बल्कि उनके साथ बैठकर पूरी फिल्म का आनंद भी लिया। फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने बताया कि फिल्म को लेकर प्रदेश भर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक सच्ची संवेदना के रूप में देख रहे हैं।
सितारों की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
सिनेमाघर में फिल्म के प्रमुख कलाकार उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
- मुख्य कलाकार: पवन गांधी एवं शालिनी विश्वकर्मा
- सह कलाकार: मनोज खरे, रमेश कुमार नाग, हेमलाल चतुर्वेदी, प्रशांत ताम्रकार
- महिला कलाकार: भानुमति कोशरे, श्वेता शर्मा, रौशनी निर्वाण
- अन्य साथी: नील देवांगन, राज रावटे एवं पूरी तकनीकी टीम
”जनता जनार्दन का जो मया-दुलार और आशीर्वाद इस फिल्म को मिल रहा है, वह यह साबित करता है कि सत्य की जीत हमेशा होती है। हाउसफुल शो हमारी मेहनत की सफलता है।”
— फिल्म टीम की ओर से साझा संदेश