
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 21 स्टेशन मरोदा स्थित बजरंग पारा में 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात उपस्थित नागरिकों के बीच मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नवीन सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली एवं विकास के लिए सभी नागरिकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक दीनदयाल साहू, दुर्गा समिति अध्यक्ष चिंताराम देवांगन, पुनितराम साहू, ढेलूराम साहू, अजय नंदेश्वर, सुनील सोढ़दार, राजकिशोर सिंह, दुखुराम देवांगन, कोमल सिन्हा, बनछोरलाल कोसरे, मोहन विश्वकर्मा, बुधियारिन बाई, सावित्री लक्ष्मी निर्मलकर, परमिला बाई, रेखा बाई, त्रिवेणी बाई साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता एवं प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।