
भिलाई,: इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर (भिलाई) के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग (मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर) ने उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का दुर्ग जिला संगठक नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. ठाकुर इस पद पर आगामी दो वर्षों तक अपनी सेवाएँ देंगे।
इन प्रमुख जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन
कंप्यूटर विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर अब दुर्ग जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित एनएसएस इकाइयों का समन्वय और मार्गदर्शन करेंगे। उनके इस नए दायित्व से जिले में एनएसएस की गतिविधियों के और अधिक प्रभावी व सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद है।
डॉ. ठाकुर के नेतृत्व में इन गतिविधियों को मिलेगी गति:
युवा स्वयंसेवकों में राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास।
पर्यावरण संरक्षण और वृहद स्वच्छता अभियान।
रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं सामुदायिक सेवा।
मतदाता जागरूकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम।
डॉ. ठाकुर की इस विशिष्ट उपलब्धि पर इंदिरा गांधी कॉलेज में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) अलका मेश्राम ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियाँ नई ऊँचाइयों तक पहुँचेंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों व सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की:
डॉ. कैलाश शर्मा (प्रथम कार्यक्रम अधिकारी, NSS)
डॉ. मेरिली रॉय एवं डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज (पूर्व कार्यक्रम अधिकारी)
डॉ. चांदनी मरकाम (वर्तमान सक्रिय कार्यक्रम अधिकारी)
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक।