बाबा केदार के जयकारों से गूँजी केदार घाटी, 181 दिनों बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Spread the love
बाबा केदार के जयकारों से गूँजी केदार घाटी, 181 दिनों बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट


रुद्रप्रयाग:- हजारों श्रद्धालुओं का लंबा इंतजार आज समाप्त हो गया। देवभूमि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के साथ ही पूरी केदार घाटी ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी।

​बाबा के दरबार को बेहद भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर को सजाने के लिए करीब 51 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया। कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण पर मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

​परंपरा के अनुसार, कपाट खुलने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान नंदी की पूजा की और बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

​PM मोदी ने ट्वीट के जरिए भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा:
​”श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। यह यात्रा हमारी आस्था और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बरसाते रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *