सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 माह के लिए लगा प्रतिबंध; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Spread the love
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 माह के लिए लगा प्रतिबंध; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश


रायपुर | छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए कर्मचारी जगत की छुट्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले 3 महीनों तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।


​विभाग द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आगामी ‘सुशासन तिहार’ और जनगणना के महत्वपूर्ण कार्यों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इन बड़े आयोजनों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की गई है।

​आदेश में यह भी सख्त हिदायत दी गई है कि:
​ स्वीकृत होने से पहले कोई भी कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित नहीं रह सकेगा।


​यदि कोई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना या बिना स्वीकृति के छुट्टी पर जाता है, तो उसकी इस अनुपस्थिति को ‘सेवा में व्यवधान’ (Break in Service) माना जाएगा, जिससे भविष्य में सेवा संबंधी लाभ प्रभावित हो सकते हैं।


​यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी संगठनों और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *