रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की शिकायतों के निराकरण के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य में अब ‘सीएम हेल्पलाइन’ सेवा शुरू की जा रही है, जो 24 घंटे और सातों दिन (24×7) संचालित रहेगी। इस सेवा के माध्यम से नागरिक सीधे टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे।
समय-सीमा में होगा समाधान
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए एक निश्चित समय-सीमा (Deadline) तय की जाएगी। इससे न केवल शिकायतों का त्वरित निपटारा होगा, बल्कि प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। हेल्पलाइन सेंटर में प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुँचाएंगे और उनके समाधान की निगरानी करेंगे।