दुर्ग। प्रदेश के चर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित डिस्टलरी से अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन और वाहनों को जब्त किया गया है। डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हुई इस कार्रवाई ने सिंडिकेट के नेटवर्क की परतें और खोल दी हैं।
जांच में यह बात सामने आई है कि इन वाहनों का उपयोग डिस्टलरी से अवैध शराब को सीधे सरकारी दुकानों (शासकीय मदिरालयों) तक पहुँचाने के लिए किया जाता था। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे खेल को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जाता था। मामले में जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड्स और भौतिक सबूतों से स्पष्ट हुआ है कि ये वाहन तय रूट से हटकर अवैध खेप की सप्लाई कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, अवैध शराब की तस्करी और सुरक्षित ट्रांसपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए सिंडिकेट केवल अपने सबसे भरोसेमंद लोगों और चालकों का ही उपयोग करता था। ताकि पकड़े जाने का खतरा कम रहे और आपसी मिलीभगत बनी रहे। जब्त किए गए वाहनों के मालिकों और चालकों से अब कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
शराब घोटाला केस में जांच एजेंसी अब तक कुल 16 वाहन पहले ही जब्त कर चुकी थी। ताजा कार्रवाई में 3 और वाहन शामिल होने के बाद अब जब्त वाहनों की कुल संख्या 19 पहुँच गई है।
कुम्हारी डिस्टलरी से जुड़े इस मामले में कार्रवाई अभी थमी नहीं है। विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि कई अन्य संदिग्ध वाहनों की पहचान कर ली गई है और उनके दस्तावेज़ों की जांच जारी है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन भिलाई। भिलाई इस्पात…
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…