मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त

Spread the love
मंकी रिजॉर्ट के पीछे जुआ फड़ पर पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुलगांव पुलिस ने मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे संचालित एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव को सूचना मिली थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1.82 लाख नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा 2 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹4 लाख 34 हजार आंका गया है।

इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलगांव पुलिस की इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपी का नाम :

  1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
  2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
  3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
  4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
  5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
  6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
  7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
  8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
  9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
  10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
  11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
  12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
  13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
  14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
  15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

मुख्य जब्ती

  • नकदी राशि – ₹1,82,000
  • 52 पत्ती ताश
  • 12 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹1,80,000)
  • 17 टच स्क्रीन मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹68,000)
  • 2 कीपैड मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹4,000)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *