
रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए श्रम विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में श्रम विभाग मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण और कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से इन सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना सौंपी गई है।
विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची में प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है। मंत्रालय से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपनी नई जिम्मेदारी और प्रभार को संभालेंगे।