ऑटो से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर, वायरल हुआ वीडियो

Spread the love
ऑटो से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर, वायरल हुआ वीडियो

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। प्रदेश सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बीजेपी विधायक ललित चंद्राकर ऑटो रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों के ऑटो से विधानसभा पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि, विधानसभा पहुंचने के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर ने आम नागरिकों की तरह ऑटो रिक्शा का सफर किया। उनकी इस सादगीपूर्ण पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विधानसभा परिसर में मौजूद नेताओं, अधिकारियों और मीडिया कर्मियों ने भी इस अनोखे अंदाज को नोटिस किया। हालांकि, ऑटो से विधानसभा पहुंचने के पीछे किसी विशेष कारण की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विधानसभा के पहले दिन जहां आज सदन के भीतर विभिन्न विधायी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तैयारी है, वहीं सदन के बाहर मंत्री और विधायक का ऑटो से पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे सादगी और आमजन से जुड़ाव के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *