मर गई मां की ममता… मंदिर के पास इस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची, घटना से इलाके में आक्रोश

Spread the love
मर गई मां की ममता… मंदिर के पास इस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची, घटना से इलाके में आक्रोश

कोरिया/ कोरिया और सूरजपुर जिले की सीमा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-43 पर गोबरी नदी किनारे स्थित शिव मंदिर परिसर में करीब दो माह की एक मासूम बच्ची (Infant girl found abandoned In Korea) लावारिस हालत में मिली। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां बच्ची अकेली पड़ी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को मंदिर परिसर में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस मंदिर और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *