एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर भिलाई में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Spread the love
एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर भिलाई में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

भिलाई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सेक्टर-1, भिलाई शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।


यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी, जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संतराम चुरेंद्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


शिविर में एसबीआई सेक्टर-1 भिलाई के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार यादव, मानव संसाधन प्रबंधक सौरोदीप हालदार, मुख्य प्रबंधक वरुण शुक्ला, सुष्मिता बोस सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


कार्यक्रम की सफलता में रेडक्रॉस सोसायटी के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप सिंह ठाकुर तथा मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर का विशेष सहयोग और प्रोत्साहन उल्लेखनीय रहा।

रक्तदान शिविर में डॉ. विजय वर्मा, डॉ. वैष्णवी आडिल, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, ब्लड बैंक सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, मधुसूदन देवांगन, भूपेश दिल्लीवार, तरुण महिलागें, हिमांशु चंद्राकर एवं अशोक मानिकपुरी की उपस्थिति रही।


शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदाताओं ने भी मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *