गौमाता का सम्मान हमारी संस्कृति का सम्मान, गौ-संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: तरुण परगनिहा

Spread the love
गौमाता का सम्मान हमारी संस्कृति का सम्मान, गौ-संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: तरुण परगनिहा

भिलाई-चरौदा में आयोजित ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने लिया गौ-सेवा का संकल्प।

भिलाई-चरौदा, गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित “गो सम्मान आह्वान अभियान” में भिलाई-चरौदा के युवा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ गौ-संरक्षण एवं सम्मान का संकल्प लिया। अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गौ-संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण परगनिहा ने कहा कि, “गौमाता हमारी संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। गौमाता का सम्मान करना वस्तुतः हमारी अपनी संस्कृति और प्राचीन परंपराओं का सम्मान है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ-संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।


​इस अभियान के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति समाज में सम्मान व जागरूकता बढ़ाने का व्यापक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गौसेवकों ने गौसेवा के इस पवित्र संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को इस अभियान से जोड़ने का विशेष आह्वान किया।


​तरुण परगनिहा ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि समाज में गौसेवा, गौ-रक्षा और गौ-सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए ऐसे जनजागरण अभियानों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का समापन “गौमाता का सम्मान — हमारी संस्कृति का सम्मान” के नारों तथा गौ-सेवा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *