उधारी के पैसे मांगने पर कारोबारी से मारपीट, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Spread the love
उधारी के पैसे मांगने पर कारोबारी से मारपीट, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

रायपुर।   राजधानी रायपुर से मारपीट और धमकी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि उधारी के पैसे मांगने पर एक कारोबारी के साथ मारपीट की गई और आरोपी ने खुलेआम चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पीड़ित कारोबारी मोहम्मद समीर खान ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उधारी की रकम मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी हाथ में चाकू लेकर धमकाता रहा और जान से मारने की धमकी दी। घटना में समीर खान की गर्दन, पीठ और दोनों हाथों में चोटें आई हैं।

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की और बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया। जबकि पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई और जान से मारने की धमकी की धाराएं जोड़ने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *