भिलाई में चेन स्नेचरों का आतंक: सुपेला और भट्टी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह दो बुजुर्ग महिलाओं से लूट

Spread the love
भिलाई में चेन स्नेचरों का आतंक: सुपेला और भट्टी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह दो बुजुर्ग महिलाओं से लूट


भिलाई – भिलाई भट्टी थाना व सुपेला थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह बुजुर्ग महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना

प्रियदर्शनी परिसर में भाजपा कार्यालय के समीप सुबह 6:00 बजे के आसपास घर के सामने टहल रही बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग के शिकार हो गई
एक्टिवा वाहन पर सवार दो व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया वाहन चालक आरोपी हेलमेट पहने हुए थे वाहन के पीछे बैठा व्यक्ति चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था

चेन स्नेचिंग की दूसरी घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 1 में सड़क 2 के समीप सुबह 6:11 पर फूल तोड़ रही बुजुर्ग महिला को चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंक कर 45 से 50 साल की साड़ी पहनी महिला ने गले से चेन खींचकर मोटरसाइकिल पर पुरुष के साथ भाग खड़ी हुई

वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और पूछताछ प्रारंभ करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *