भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त श्रमवीरों का सम्मान, एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

Spread the love
भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त श्रमवीरों का सम्मान, एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों का जुलाई-2026 में सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-8978) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-8 में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने कहा ने कहा कि भारतीय संविधान की बदौलत ही हमारे कर्मचारियों एवं अधिकारियों का भविष्य सवर सका है। आज देश के विकास में हम सभी का योगदान है, हमारी मेहनत का ही परिणाम हैं कि भिलाई इस्पात संयंत्र सयत्र लगातार उच् गुणवत्ता वाले उत्पादन का रिकार्ड बना रहा है, है, और देश की प्रगति में सहयोग दे रहा है। इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले श्रमवीरों को उनकी स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने हमारे श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति पश्चात प्राप्त होने वाली रकम का सही निवेश, सही जगह करने की तथा अपने जीवन के दूसरी पारी को अपनी इच्छाओं को पूरी करने एवं समाज सेवा में समर्पित करने की सलाह दिये जिससे जीवन खुशहाल व्यतीत हो सके।

एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में अपने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाले एवं अपनी स्व रचित कविता “हे श्रमवीरों तुम्हें शत-शत नमन” का पाठ किये। कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों ईश्वर प्रसाद पुरे इंजीनियरिंग एसोसिएट, अर्जुन सिंह ठाकुर इंजीनियरिंग एसोसिएटु सुन्हेर राम ठाकुर जूनियर इंजीनियर का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हमारे श्रमवीरों की धर्म पत्नि सहित परिवार का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार जोनल सचिव कालीदास बघेल, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भुआर्य, धनंजय मेश्राम, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगडे, हेमचंद कुर्रे रवीन्द्र ठाकुर सालिक राम ध्रुव, चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य उत्तम सिंह मडावी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार खेलवार हेमन्त कुमार भुआर्य एवं सुरों की महफिल सजाने में धनंजय मेश्राम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *