पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोशबिना संवाद कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रशासन स्पष्ट करे कारण: निकिता मिलिंद

Spread the love
पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन के बैनर हटाने पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोशबिना संवाद कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रशासन स्पष्ट करे कारण: निकिता मिलिंद

दुर्ग छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए शुभकामना बैनरों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महामंत्री निकिता मिलिंद ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है।


कांग्रेस नेत्री निकिता मिलिंद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शहरभर में लगाए गए बैनर-पोस्टर कार्यकर्ताओं के अपने नेता के प्रति सम्मान, निष्ठा और शुभकामनाओं की सहज अभिव्यक्ति थे। जिस तरीके से आनन-फानन में इन बैनरों को उतारा गया, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं।

प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि बैनर लगाने को लेकर अनुमति या नियमों से जुड़ी कोई तकनीकी आपत्ति थी, तो प्रशासन को नियमानुसार पहले कार्यकर्ताओं या संगठन को सूचित करना चाहिए था। बिना किसी पूर्व संवाद या नोटिस के सीधे बैनर हटा देना प्रशासनिक हठधर्मिता को दर्शाता है। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से अपनी अभिव्यक्ति का पूर्ण अधिकार है।

जिला महामंत्री ने प्रशासन से मांग की है कि बैनर हटाने की इस कार्रवाई का वास्तविक और स्पष्ट कारण जनता व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करे और कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *