कामधेनु विवि: बी.व्ही.एस.सी. की 148 सीटों पर प्रवेश शुरू, 10 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन

Spread the love
कामधेनु विवि: बी.व्ही.एस.सी. की 148 सीटों पर प्रवेश शुरू, 10 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन

NEET UG-2026 की मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, 29 सितंबर को अंजोरा में होगी पहली काउंसिलिंग

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत दुर्ग और बिलासपुर स्थित पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रम (बी.व्ही.एस.सी. एण्ड ए.एच.) की 148 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों पर दाखिला NEET UG 2026 की प्रावीण्यता सूची (मेरिट) के आधार पर दिया जाएगा।


​इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन उपरांत प्रथम चरण की काउंसिलिंग 29 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में द्वितीय काउंसिलिंग 09 अक्टूबर 2026 को होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं विवरण:
​ऑनलाइन पंजीयन: 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026
​प्रथम काउंसिलिंग: 29 सितंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे, अंजोरा परिसर)
​द्वितीय काउंसिलिंग: 09 अक्टूबर 2026 (सीटें रिक्त रहने पर)
​कुल सीटें: 148 (दुर्ग एवं बिलासपुर महाविद्यालय)
​चयन का आधार: NEET UG 2026 मेरिट

विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी ने बताया कि विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वर्गवार सीट आरक्षण, शुल्क संरचना एवं प्रवेश संबंधी संपूर्ण नियम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dsvckvdurg.ac.in एवं cgkvmis.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। काउंसिलिंग से संबंधित आगामी सभी अपडेट केवल वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे, अतः अभ्यर्थी नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *