भिलाई स्टील प्लांट के गेटों पर परिवहन संबंधी समस्याओं को लेकर CISF अधिकारियों से मिले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

Spread the love
भिलाई स्टील प्लांट के गेटों पर परिवहन संबंधी समस्याओं को लेकर CISF अधिकारियों से मिले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

VTS, सर्वर और वाहनों की IN-OUT व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

भिलाई,। भिलाई स्टील प्लांट के विभिन्न गेटों पर ट्रकों और ट्रेलरों के आवागमन में आ रही समस्याओं को लेकर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CISF मुख्यालय, भिलाई में डीआईजी श्री चंदन झा से मुलाकात की। इस दौरान वाहनों के प्रवेश और निकासी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण तथा परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने प्लांट के विभिन्न गेटों पर ट्रांसपोर्टरों को हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से VTS, सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों और वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं के कारण वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में CISF कमांडेंट श्री कुंवर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से महासचिव मलकीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, संरक्षक महेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह और सचिव शाहनवाज कुरैशी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्लांट के गेटों पर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना, वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाना और ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करना रहा। एसोसिएशन ने परिवहन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए पहल जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि वह ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *