फर्जी नियुक्ति आदेश से 1.5 करोड़ की ठगी, दो आरोपी जेल भेजे गए

Spread the love
फर्जी नियुक्ति आदेश से 1.5 करोड़ की ठगी, दो आरोपी जेल भेजे गए


रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सरकारी नौकरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षक और एक क्लर्क शामिल हैं। इन्होंने 34 लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठे थे। आरोपियों ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर वाले आदेश व्हाट्सएप पर भेजकर लोगों को गुमराह किया। राखी थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिजिटल सिग्नेचर का किया दुरुपयोग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मंत्रालय के सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) का अवैध रूप से उपयोग किया। वे फर्जी नियुक्ति आदेश बनाकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर देते थे, जिससे लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर डोंगरगढ़ में दबिश दी और दोनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *