रायपुर ब्रेकिंग- रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारी CBI के शिकंजे में

Spread the love
रायपुर ब्रेकिंग- रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारी CBI के शिकंजे में

रायपुर। रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रिपश्वत लेने वाले दो रेलवे कर्मचारियों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रायपुर टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मामले में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर CBI को सौंप दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के DMS जे. राजशेखर और महिला टीटीई रामा लक्ष्मी शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला अभ्यर्थी से रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

CBI को शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 19 मई तक CBI रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान CBI दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।


CBI की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इससे पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *