
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अरुण देव गौतम को पुलिस बल प्रमुख के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने उनकी नियुक्ति को 5 फरवरी 2025 से प्रभावी माना है
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि उन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-17 के अंतर्गत प्रतिमाह 2 लाख 25 हजार रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। यह नियुक्ति आदेश 16 मई 2026 को नया रायपुर स्थित मंत्रालय से राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।
अरुण देव गौतम के स्थायी DGP बनने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।