​सोनू सूद ने भिलाई में की फिल्म प्रमोटर विकास यादव से मुलाकात

Spread the love
​सोनू सूद ने भिलाई में की फिल्म प्रमोटर विकास यादव से मुलाकात

भिलाई: बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और समाजसेवक सोनू सूद शनिवार को भिलाई की पावन धरा पर पहुंचे। भिलाई स्थित ‘होटल ग्रांड ढिल्लन’ में उनके आगमन पर उनका भव्य और हार्दिक अभिनंदन किया गया।


​अपने भिलाई प्रवास के दौरान, अभिनेता सोनू सूद ने छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव से एक विशेष सौजन्य मुलाकात की। इस सकारात्मक भेंट के दौरान उन्होंने अपने ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।


​मानवीय कार्यों के लिए देशभर में लोकप्रिय अभिनेता ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ की जनता से एक खास अपील भी की। उन्होंने प्रदेशवासियों को अपने फाउंडेशन से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों तक अधिक से अधिक मदद पहुंचाई जा सके और इस नेक मुहीम को आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *