
भिलाई। सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई ने सांचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से 8 जुलाई 2026 को “शिक्षा सारथी अभियान” का आयोजन कर आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। अभियान के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा 1 से 9 तक के 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 500 नोटबुक और 300 स्टेशनरी किट प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़कर रखना है।
कार्यक्रम में सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर एवं नागेंद्र शर्मा, जबकि सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई की ओर से दीक्षा नागदेवे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास जायसवाल (जन सेवक फाउंडेशन) और विकास यादव थे।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी शिक्षकगण, स्वयंसेवकों एवं टीम सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा सारथी अभियान” बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक अभियान निरंतर चलाने की बात कही।