जिला चिकित्सालय दुर्ग की तत्परता से दो गंभीर मरीजों को मिला रक्त, स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बचाई जान

Spread the love
जिला चिकित्सालय दुर्ग की तत्परता से दो गंभीर मरीजों को मिला रक्त, स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बचाई जान

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग की त्वरित कार्यवाही और स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से गुरुवार को दो गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया। फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती सावित्री यदु को ए पॉजिटिव तथा रोशनी निषाद को एबी पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। ब्लड बैंक की सक्रियता से कुछ ही समय में रक्तदाताओं की व्यवस्था कर मरीजों का उपचार सुचारु रूप से जारी रखा गया।


सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषण कुमार मिंज एवं ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र के मार्गदर्शन में ब्लड बैंक स्टाफ हिमांशु चंद्राकर ने रक्तदाताओं से संपर्क किया। सूचना मिलते ही शेख जुनेद (42 वर्ष) और तिलक सिंह राजपूत (50 वर्ष) ने सावित्री यदु के लिए ए पॉजिटिव रक्तदान किया, जबकि राकेश (29 वर्ष) ने रोशनी निषाद के लिए एबी पॉजिटिव रक्तदान किया।

इसी दौरान रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई के बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र नीरज साहू (24 वर्ष) ने भी तीसरी बार एबी पॉजिटिव रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका रक्तदान स्वीटी आदित्य मैडम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक काउंसलर टी.एस. एंथोनी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता एवं तरुणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, ब्लड बैंक सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन भूपेश दिल्लीवार, तरुण महिलांगे, अंशु नेताम तथा माला देशमुख मौजूद रहे।


अस्पताल प्रबंधन ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित होता है। साथ ही नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *