विनय साहू बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जामुल ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Spread the love
विनय साहू बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जामुल ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जामुल (दुर्ग): असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए विनय साहू को जामुल ब्लॉक अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की अनुशंसा व स्वीकृति के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई।


​विनय साहू लंबे समय से क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारी बंधुओं के हितों के लिए लगातार सक्रिय व संघर्षरत रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव कदम से कदम मिलाकर चलने और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

विनय साहू की नियुक्ति की घोषणा होते ही जामुल क्षेत्र के कामगार व कर्मचारी वर्ग में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि विनय साहू जमीन से जुड़े हुए जुझारू व्यक्ति हैं, जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कर्मचारियों की जमीनी पीड़ा व वास्तविक समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन सही दिशा में काम करेगा और कामगारों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।


​नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय कर्मचारियों ने विनय साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *