अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘देश बचाओ – वोट बचाओ – संविधान बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन

Spread the love
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘देश बचाओ – वोट बचाओ – संविधान बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन

रायपुर /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रायपुर द्वारा आज ब्राह्मणपारा एवं पुरानी बस्ती मंडल तथा विपिन बिहारी एवं महमाईपारा मंडल में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना रहा। जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेसजनों ने जनता के बीच पहुंचकर वोट की ताकत, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी अभियान के निर्धारित प्रारूप को वार्ड-वार्ड तक आम जनता के बीच पहुँचाया गया तथा उसका वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने नागरिकों से सीधा संवाद कर वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी, मताधिकार के हनन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और जनता को जागरूक किया। साथ ही प्रत्येक वार्ड तक अभियान का संदेश पहुँचाने तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सुशील ओझा, स्वप्निल मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, सह-पर्यवेक्षक प्रीति उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, अविनय दुबे, बंसी कन्नौजे सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दोनों मंडलों के अध्यक्ष कोमल देवांगन एवं देव श्रीवास, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक निर्मलकर, प्रणव चौबे, हरीश तिवारी, सतनारायण नायक, पूर्व महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ममता राय, नागेंद्र तिवारी, नागेंद्र बोरा, भूपेंद्र ओधिया, दिलीप देवांगन, सीमा ओधिया, महावीर देवांगन, रामनारायण दुबे, मुकेश कुकरेजा, रेखा जोशी, राज देवांगन एवं ओमप्रकाश देवांगन सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्षगण तथा ब्लॉक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा वोट चोरी के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को निरंतर वार्ड-वार्ड तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *