मनेंद्रगढ़ बिजली विभाग में ACB का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love
मनेंद्रगढ़ बिजली विभाग में ACB का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)।
जिले के विद्युत विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने जेई (कनिष्ठ अभियंता) कार्यालय में दबिश देकर कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोमनापारा के रहने वाले रमेश ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए विभाग में आवेदन किया था। इस काम को पूरा करने के एवज में जेई मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला द्वारा लगातार 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। रुपयों के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान होकर रमेश ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप (जाल) बिछाया। तय योजना के मुताबिक, रमेश रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही उसने जेई और लाइनमैन को 10 हजार रुपये सौंपे, वहां पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *