
जगतरा/बालोद: नेशनल हाईवे-30 पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कांकेर से वापस बालोद लौट रही बारातियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी बाराती बस से नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह
जानकारी के मुताबिक, बस जैसे ही पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास पहुँची, इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोकी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मची अफरा-तफरी, जलकर खाक हुई बस
बस में आग लगते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल की टीम या स्थानीय लोग कुछ कर पाते, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
राहत की खबर: बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और यातायात बहाल कराया