भिलाई ब्रेकिंग_ NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार 4 की मौके पर मौत, एक बालक घायल

Spread the love
भिलाई ब्रेकिंग_ NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार 4 की मौके पर मौत, एक बालक घायल

दो बच्चियों और दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, कुम्हारी में हाईवे पर हुआ हादसा

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) पर कुम्हारी के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 से 10:30 बजे स्कूटी क्रमांक CG 07 DE 5847 पर पांच लोग सवार होकर दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।


बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी चालक घबरा गया और बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पर सवार दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *