30 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा; वायरल फोटो ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
चिरमिरी/मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी (एमसीबी): सरगुजा संभाग को झकझोर देने वाले अंबिकापुर के चर्चित हत्याकांड (निर्भया जैसी दरिंदगी) के मुख्य आरोपी को पकड़ने में चिरमिरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरगुजा आईजी द्वारा 30 हजार रुपये के इनामी घोषित इस कुख्यात अपराधी को चिरमिरी पुलिस ने जिला अस्पताल के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पहचान छिपाकर चिरमिरी क्षेत्र में फरारी काट रहा था। इस दौरान सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो तेजी से वायरल हुई। सजग नागरिकों और पुलिस के सूचना तंत्र ने वायरल फोटो के आधार पर आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि की। जैसे ही पुख्ता खबर मिली कि आरोपी जिला अस्पताल के पास मौजूद है, चिरमिरी पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर उसे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अंबिकापुर पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से विशेष टीम चिरमिरी पहुंची, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को सरगुजा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर में कुछ समय पूर्व हुई इस जघन्य हत्या ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया था। कृत्य की क्रूरता को देखते हुए इसकी तुलना दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ से की जा रही थी। तभी से पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी और सरगुजा आईजी ने इसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन भिलाई। भिलाई इस्पात…
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…