बालोद (गुंडरदेही)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुंडरदेही के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। अज्ञात आरोपी ने एक बंद लिफाफे में पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट से 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। रकम न देने पर मजिस्ट्रेट और उनके परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मजिस्ट्रेट को प्राप्त हुए बंद लिफाफे के अंदर कागज पर पेन से धमकी भरी बातें लिखी गई हैं। पत्र लिखने वाले ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में दावा किया गया है कि वे बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड के इलाकों में सक्रिय हैं।
धमकी देने वाले ने पत्र में न केवल फिरौती मांगी है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था पर भी निशाना साधा है। पत्र में लिखा गया है:
“तुम्हारे ऑफिस में रुपये लेकर बाबू लोग फाइल गायब कर गरीबों को परेशान करते हैं। तुम्हें छोटे जज होने का घमंड है। हम तुम्हें मारेंगे, क्योंकि हमें तुम जैसे दुष्टों को मारकर देश को बचाना है। तुम रुपये लेकर फैसला करते हो और हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर पावर का दुरुपयोग कर रहे हो।”
मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन ने इस गंभीर मामले की शिकायत तत्काल गुंडरदेही थाने में की है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन भिलाई। भिलाई इस्पात…
महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…
पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना दुर्ग…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…
रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…