ब्रेकिंग न्यूज़

काँकेर में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

काँकेर। छत्तीसगढ़ के काँकेर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे-30 पर स्थित नाथिया नवा गांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा शामिल है।

हादसे का विवरण

​मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि एक परिवार अपनी कार से जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रशासनिक मुस्तैदी

​घटना की सूचना मिलते ही काँकेर एसपी निखिल राखेचा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया /

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों की गति व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

editor

Recent Posts

भिलाई: डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा सौंदर्याकरण का हुआ भव्य शिलान्यास

​कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के हाथों संपन्न हुआ भूमिपूजन ​भिलाई। भिलाई इस्पात…

9 hours ago

महासमुंद: केले की खेप के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 4.5 करोड़ का गांजा, बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​ महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे…

11 hours ago

रायपुर : 15 मिनट में पूरी हुई जीवनरक्षक दौड़, एम्स से बालाजी तक ग्रीन कॉरिडोर

रायपुर:- राजधानी रायपुर में मानवता और त्वरित पुलिस कार्रवाई की एक मिसाल सामने आई है।…

11 hours ago

खौफनाक: शक में प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या

​पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डायल-112 पर कॉल कर खुद दी सूचना ​दुर्ग…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 नए स्थाई जज, विधि मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

​बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर…

20 hours ago

भीषण गर्मी का कहर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

​ रायपुर |छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य…

3 days ago