
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए शनिवार को सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषण कुमार मिंज के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष अस्पताल तथा वेटनरी अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज दानी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक भी उपस्थित रहीं।
रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषण कुमार मिंज ने अपना 9वां रक्तदान किया। वहीं जिला आयुष सीएमएचओ डॉ. दिनेश चंद्रवंशी, डॉ. विनिता धुर्वे एवं उनके सुपुत्र सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा डॉ. समकीत, डॉ. प्रणाली वाघमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य ऋषि यादव, लैब टेक्नीशियन खिलावन चंद्राकर, एनसीडी से धनंजय दास, निषांत यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारियों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संत राम चुरेंद्र, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, वी.एस. राव, अजय नामक, रेडक्रॉस सोसायटी से प्रमोद वाघ, विजय ताम्रकार, प्रशांत डोंगावकर, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, नर्सिंग ऑफिसर सतीश गुप्ता, तरुणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, लैब टेक्नीशियन पूर्णिमा सिन्हा, माया तिवारी, स्मिता वर्मा, हिमांशु चंद्राकर एवं माला देशमुख सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत करना रहा।