BREAKING: UP के झांसी में छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की गाड़ी का एक्सीडेंट, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Spread the love
BREAKING: UP के झांसी में छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की गाड़ी का एक्सीडेंट, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

झांसी / रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।



झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, किरण सिंह देव की स्थिति पूरी तरह से स्थिर और खतरे से बाहर है। हादसे में उन्हें कुछ चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि वे पूरी तरह होश में हैं और लगातार बातचीत कर रहे हैं। इस खबर के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *