दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Spread the love
दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार


​सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर दबोचा; नगदी समेत करीब 4 लाख का सामान बरामद
​भिलाई/दुर्ग।नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने भिलाई के सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास दबिश देकर हेरोइन की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-3 क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शिव मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह, मोन्टी अरोरा, सूरज कुमार लोहार, नवजोत सिंह और ईशा कौर के रूप में हुई है।

​तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नशीले पदार्थों के साथ-साथ बिक्री की रकम भी बरामद की गई है:
​हेरोइन: 21.18 ग्राम
​नगद राशि: 65,000 रुपए
​मोबाइल फोन: 6 नग
​अन्य: नशा करने में प्रयुक्त एल्युमिनियम फॉइल और लाइटर।
​कुल जप्त सामान की कीमत: लगभग 3,84,400 रुपए आंकी गई है।

​भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह शहर में अवैध आर्थिक लाभ के लिए नशे की सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8 और 21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है


​पुलिस अब इस गिरोह के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहाँ से लाई जा रही थी और शहर में इनके मुख्य खरीदार कौन-कौन हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *