बीच सड़क पिता-पुत्र और किन्नरों की मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Spread the love
बीच सड़क पिता-पुत्र और किन्नरों की मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कोरबा। :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में दीपका चौक पर दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नर समाज के लोगों और एक पिता-पुत्र के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बधाई मांगने के दौरान शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि किन्नर समाज के कुछ लोग दीपका क्षेत्र में दुकानों और घरों में जाकर ढोलक बजाते हुए बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान वे दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों और किन्नरों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 मिनट तक सड़क पर मारपीट चलती रही। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ दुकान के सामने लगा टीन शेड और लकड़ी का अस्थायी ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पिता के विवाद में पहुंचे बेटे की भी पिटाई

घटना में पंकज सिंह के घायल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह केजे सिंह कंपनी में काम करता है। विवाद की जानकारी मिलने के बाद उसका बेटा प्रतीक सिंह भी मौके पर पहुंचा, जहां उसके साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी है। मामले में चाकू और डंडे से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में हथियार से हमला करता दिखा युवक

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर हथियार निकालकर हमला करता नजर आ रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यस्त बाजार में हुई मारपीट के चलते आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए, जबकि राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया

पुलिस ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

Kinnar Fight Viral Video:  दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े दीपका चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *